220 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी:अंबाला से सेब की पेटियों के बीच छिपाकर बिहार ले जा रहे थे, दो गिरफ्तार

Oct 17, 2026 - 19:55
0
220 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी:अंबाला से सेब की पेटियों के बीच छिपाकर बिहार ले जा रहे थे, दो गिरफ्तार
संतकबीरनगर पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब तस्करी का खुलासा किया। मगहर के पास चेकिंग के दौरान डीसीएम ट्रक से 220 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब सेब की पेटियों के बीच छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार शाम करीब 4 बजे मामले की जानकारी दी। सेब की पेटियों के बीच छिपाई थी शराब पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम शनिवार दोपहर करीब 3 बजे मगहर के पास चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर टीम ने डीसीएम ट्रक को रोककर तलाशी ली। इसमें सेब की पेटियों के बीच छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने करीब 2,000 लीटर शराब, 115 पेटी सेब और डीसीएम ट्रक जब्त किया है। अलीगढ़ और सिवान के आरोपी गिरफ्तार एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अलीगढ़ निवासी आकाश कुमार जाटव और बिहार के सिवान निवासी अनूप चौहान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शराब अंबाला से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। ट्रक पहुंचाने के लिए 23 हजार रुपए किराया तय हुआ था पुलिस पूछताछ में आकाश कुमार जाटव ने बताया कि 13 अक्टूबर को उसके मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को यादव जी बताते हुए हरियाणा से सेब और शराब लदी डीसीएम सिलीगुड़ी पहुंचाने के लिए 23 हजार रुपए किराया देने की बात कही थी। आकाश के मुताबिक, 14 अक्टूबर को शाहाबाद, हरियाणा पहुंचने पर एक व्यक्ति ने रास्ते के खर्च के लिए 5 हजार रुपए दिए। बाकी 18 हजार रुपए माल पहुंचने पर देने की बात कही गई थी। ऑनलाइन रुपए लेकर पीलीभीत पहुंचा था दूसरा आरोपी पूछताछ में अनूप चौहान ने बताया कि वह छपरा क्षेत्र में सोन नदी से बालू निकालने के काम में वाहन चलाता है। उसके मुताबिक, बुलट यादव नाम के व्यक्ति ने फोन कर पीलीभीत में खड़ी सेब और अंग्रेजी शराब लदी डीसीएम को सिलीगुड़ी पहुंचाने के बदले 18 हजार रुपए देने की बात कही थी। इसके लिए उसने 3 हजार रुपए ऑनलाइन मंगवाए। इसके बाद ट्रेन से लखनऊ और फिर बस से पीलीभीत पहुंचा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User