मऊ में रामलीला का मंचन:कलाकारों ने मारीच के आगमन और रावण द्वारा सीता हरण की लीला प्रस्तुत की

Oct 17, 2026 - 19:55
0
मऊ में रामलीला का मंचन:कलाकारों ने मारीच के आगमन और रावण द्वारा सीता हरण की लीला प्रस्तुत की
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना में श्रीदशहरा रामलीला धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रही रामलीला में शनिवार शाम मारीच वध और सीता हरण प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों ने स्वर्ण मृग के रूप में मारीच के आगमन, सीता द्वारा मृग की मांग करने, भगवान राम के उसके पीछे जाने और रावण द्वारा सीता हरण की लीला प्रस्तुत की। इस प्रसंग को देखकर दर्शक भावुक हो गए। रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामसरन चौहान, संरक्षक लालजी वर्मा, व्यवस्थापक राजेश चौहान, राजीव सेठ, ठाकुर प्रसाद सिंह, प्रिंस गुप्ता, सूरज गुप्ता और रामअवध पुजारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User