24 घंटे में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार:मवैया से एयरफोर्स रोड पर पकड़ा, पहले भी दर्ज है चोरी का केस

Sep 30, 2026 - 17:30
0
24 घंटे में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार:मवैया से एयरफोर्स रोड पर पकड़ा, पहले भी दर्ज है चोरी का केस
कानपुर के चकेरी में घर के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ करने वाला 19 वर्षीय युवक चोरी के बाद ज्यादा दूर नहीं जा सका। बाइक चोरी के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने सटीक सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को चोरी की बाइक समेत दबोच लिया। मवैया से एयरफोर्स की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर पुलिस ने उसे घेरा तो आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। बरामद बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दरअसल, चकेरी के मवईया मोड़ के पास रहने वाले दिनेश कुमार पांडेय की पैशन प्रो बाइक 28 सितंबर को घर के बाहर से चोरी हो गई थी। बाइक गायब मिलने पर उन्होंने अगले दिन चकेरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बाइक चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार सुरागरसी में जुटी थीं। इसी दौरान पुलिस को सटीक सूचना मिली कि चोरी की बाइक लेकर एक युवक मवैया से एयरफोर्स की ओर जाने वाली कच्ची सड़क से निकलने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रास्ते पर घेराबंदी कर दी। मंगलवार रात करीब 8:45 बजे पुलिस को बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। बाइक के कागजात और नंबर की जांच की गई तो वह चोरी की निकली। पूछताछ में आरोपी की पहचान पुष्कर वर्मा (19) निवासी जरदेवी मंदिर के पास, अहिरवां के रूप में हुई। पहले भी चोरी के मुकदमे में नाम पुलिस जांच में सामने आया कि पुष्कर वर्मा के खिलाफ चकेरी थाने में वर्ष 2023 में चोरी का मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की। बुधवार दोपहर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User