24 घंटे से बिजली गुल, धान-गन्ने की फसल खराब:अम्बेडकरनगर में बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन किया प्रभावित, किसानों ने मांगी राहत

Sep 26, 2026 - 11:15
0
24 घंटे से बिजली गुल, धान-गन्ने की फसल खराब:अम्बेडकरनगर में बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन किया प्रभावित, किसानों ने मांगी राहत
अम्बेडकरनगर में गुरुवार शाम से रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। लगातार खराब मौसम के कारण कई इलाकों में करीब 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने के साथ ही लोगों को घरेलू कामकाज में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति ज्यादा खराब बताई जा रही है। शुक्रवार को भी बारिश और तेज हवा का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में तैयार हो रही अगैती धान की फसल कई स्थानों पर गिरने लगी है। इससे किसानों को उत्पादन प्रभावित होने और फसल में नुकसान की आशंका सताने लगी है। वहीं तेज हवाओं के चलते गन्ने की फसल भी खेतों में गिर रही है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो खेतों में खड़ी फसल को बड़ा नुकसान हो सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह पेड़ों की डालियां बिजली की लाइनों और खंभों पर गिरने से आपूर्ति बाधित होने की बात सामने आई है। लगातार बारिश के कारण फाल्ट तलाशने और मरम्मत करने में बिजली कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों में लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। मौसम खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का सर्वे कराने और नुकसान का आकलन कराकर नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि तैयार फसल के समय बारिश और तेज हवा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन को जल्द कदम उठाना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User