25 हजार रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:मथुरा में खेत में नमक डालकर दफनाया, एक आरोपी हिरासत में, 3 पर FIR
मथुरा के बरका गांव में 28 साल की युवक की हत्या कर शव खेत में दफनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार रात को शव कब्र से निकलवाकर गुरुवार को पोस्टमॉर्टम कराया। मृतक के भाई असगर के मुताबिक, शौकीन पर गांव के तीन युवकों के 25 हजार रुपए थे। 3 अक्टूबर को वह रकम लौटाने के लिए तीनों के पास गया था। इसी दौरान लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तीनों ने शौकीन की हत्या कर शव खेत में नमक डालकर दफना दिया। मामले से जुड़ी एक रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया। 3 अक्टूबर को रुपए देने गया था असगर के मुताबिक, गांव के विष्णु, लक्ष्मण और आशीष ने 3 अक्टूबर को शौकीन को फोन कर बुलाया था। शौकीन उनके पास 25 हजार रुपए देने गया था। वहां चारों के बीच बातचीत हुई। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शौकीन के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पड़ोसी गांव के एक पिकअप चालक ने ग्रामीणों को बताया कि 3 अक्टूबर को कुछ लोगों के साथ लूटपाट की घटना हुई थी और उसने आरोपियों को पहचान लिया था। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में तीनों आरोपी पहुंचे, लेकिन शौकीन के वहां नहीं पहुंचने पर परिजनों का शक और गहरा गया। परिजनों ने तीनों से पूछताछ की, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। रिकॉर्डिंग में हत्या का जिक्र मिलने का दावा इसके बाद 6 अक्टूबर को परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक रिकॉर्डिंग लगी। पुलिस के मुताबिक, इसमें दो लोगों की बातचीत में शौकीन की हत्या का जिक्र होने की बात सामने आई। रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर खेत से शौकीन का शव बरामद किया गया। तीनों के खिलाफ FIR पुलिस ने बरका निवासी विष्णु, लक्ष्मण और आशीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)