25 रुपए के लेनदेन में युवक की मौत:आजमगढ़ में शराब की दुकान के बाहर हुआ था विवाद, वांटेड आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ में अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर 25 रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विजय चौहान को पुलिस ने रोडवेज के पास से पकड़ा। घटना 3 अक्टूबर की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर चखना, सिगरेट, पानी और गिलास के 25 रुपए के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। विवाद के दौरान मारपीट, युवक की मौत आरोप है कि विवाद के दौरान विजय चौहान और उसके साथियों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। बीच-बचाव के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दूसरे पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 4 धाराओं में दर्ज हुआ था मुकदमा घटना के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुअसं 524/2026 के तहत धारा 105, 115(2), 352 और 3(5) बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी विजय चौहान (50) पुत्र स्वर्गीय छविराज चौहान, निवासी शेखपुरा, थाना कोतवाली, आजमगढ़ को सूचना के आधार पर रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)