स्टेट जूनियर बालक कुश्ती में वाराणसी बना चैंपियन:11 गोल्ड सहित जीते 18 पदक, देवीपाटन को मिला दूसरा स्थान

Oct 05, 2026 - 18:32
0
स्टेट जूनियर बालक कुश्ती में वाराणसी बना चैंपियन:11 गोल्ड सहित जीते 18 पदक, देवीपाटन को मिला दूसरा स्थान
खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से जूनियर बालक, कुश्ती प्रतियोगिता का चैंपियन बना है। वाराणसी ने 20 श्रेणियों में तीन दिन तक हुए मुकाबलों में 11 स्वर्ण पदक वाराणसी मंडल ने झटक कर कुल 18 पदकों पर कब्जा किया। और 400 अंको के साथ पहले स्थान पर रहा। वहीं देवीपाटन मंडल 165 अंको और 3 स्वर्ण पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। यह प्रतियोगिता 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक इटावा में हुई। जिसमें सभी 18 मंडलों के खिलाड़ियों ने शिरकत की और अपना दमखम दिखाया। इस संबंध में सिगरा स्टेडियम के खेलो इंडिया कुश्ती कोच गोरख यादव ने बताया - इटावा में हुई खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से जूनियर बालक, कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया है। खिलाड़ियों ने 11 श्रेणियों में स्वर्ण पदक, 4 में सिल्वर और 3 में कांस्य पदक हासिल किया है। जिसकी वजह से बनारस मंडल स्टेट में चैंपियन बना है। इन खिलाड़ियों ने जीता पदक गोरख यादव ने बताया - वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों ने फ्रीस्टाइल में 57 किलो में रोशन यादव ने गोल्ड मेडल, 61 किलो में रिशन यादव ने गोल्ड मेडल, 65 किलो में बृजेश यादव ने गोल्ड मेडल, 70 किलों में शिवानंद यादव ने सिल्वर मेडल, 74 किलो में विशाल यादव ने सिल्वर मेडल, 79 किलो में अभिषेक यादव ने गोल्ड मेडल, 86 किलो में शिवम यादव ने गोल्ड मेडल, 92 किलो में हिमांशु यादव ने गोल्ड मेडल, 97 किलो में किशन चौबे ने सिल्वर मेडल और 125 किलो में अभिषेक यादव ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया। वहीं ग्रीको रोमन के मुकाबलों में 60 किलो में यशपाल ने सिल्वर मेडल, 63 किलो में आकाश ने गोल्ड मेडल, 67 किलो में विशाल यादव ने गोल्ड मेडल, 72 किलो में अनुकल्प यादव ने गोल्ड मेडल, 77 किलो में गोविंद भारद्वाज ने ब्रांज मेडल, 82 किलो में विष्णु गुप्ता ने गोल्ड मेडल, 97 किलो में अभय यादव ने ब्रांज मेडल और 130 किलो में अमित यादव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User