26.50 लाख का डीजल लेकर नहीं किया पेमेंट:मांगने पर मैनेजर से मारपीट, पेट्रोल पंप में आग लगाने की धमकी; कोर्ट के आदेश पर FIR
ललितपुर के तालबेहट में एक पेट्रोल पंप से 26.50 लाख रुपए का डीजल लेने के बाद भुगतान न करने का मामला सामने आया है। बकाया पैसे मांगने पर मैनेजर से मारपीट, धमकी और पेट्रोल पंप में आग लगाने की बात कही गई। कोर्ट के आदेश पर ट्रांसपोर्ट संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ कोतवाली तालबेहट में शुक्रवार शाम 7 बजे FIR दर्ज हुई है। बम्हौरीसर स्थित यूनिवर्सल सर्विस स्टेशन के मैनेजर अनिल वाल्मीकि ने बताया कि ग्वालियर के शर्मा ट्रांसपोर्ट के मालिक आकाश शर्मा और सोनू शर्मा ने 13 जुलाई 2020 से 3 अगस्त 2025 के बीच अपने ट्रकों में कुल 26 लाख 50 हजार 787 रुपये का डीजल भरवाया। उन्होंने सिर्फ 20 हजार रुपये दिए। मैनेजर ने 11 अप्रैल 2026 को जब बाकी पैसे मांगे, तो आरोपियों ने गाली-गलौज की। उन्होंने जान से मारने और पेट्रोल पंप में आग लगाने की धमकी दी। पुलिस की शुरुआती कार्रवाई न होने पर मैनेजर ने कोर्ट में शिकायत की और FIR दर्ज हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)