अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत:देवरिया में चाय पीकर घर लौटते समय मारी टक्कर, परिवार सदमे में

Oct 03, 2026 - 12:58
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत:देवरिया में चाय पीकर घर लौटते समय मारी टक्कर, परिवार सदमे में
देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र में सबजे विक्रेता को शनिवार सुबह अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह चौराहे से चाय पीकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेश (48) को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। राजेश कोन्हवलिया गांव के रहने वाले थे और सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का गुजारा करते थे। उनकी मौत से पत्नी कामरावती और दोनों बेटे राहुल व सुनील का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। तरकुलवा थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User