3 दिनों में 2 मीटर बढ़ गया गंगा का जलस्तर:कन्नौज में खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी, ग्रामीणों की फिर बढ़ने लगीं मुसीबतें

Sep 28, 2026 - 11:58
0
3 दिनों में 2 मीटर बढ़ गया गंगा का जलस्तर:कन्नौज में खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी, ग्रामीणों की फिर बढ़ने लगीं मुसीबतें
कन्नौज में 62 घण्टे की बारिश के बाद हालात खराब हो गए। उधर गंगा में नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लग गया। यहां पिछले 3 दिनों में जलस्तर करीब 2 मीटर बढ़ गया। हालांकि ये अभी भी खतरे के निशान से 88 सेंटीमीटर दूर है। जलस्तर और बढ़ने और कटरी क्षेत्र के लोगों की मुसीबतें बढ़ जाएंगी। जिले भर में 2 दिन और तीन रातों की बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। यहां रविवार से बारिश थमी तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन उधर नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लग गया। कन्नौज में 24 सितंबर को गंगा का जलस्तर 123.160 मीटर दर्ज किया गया, जोकि खतरे के निशान से 2.81 मीटर नीचे चला गया था। लेकिन यहां भीषण बारिश और नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यहां सोमवार सुबह गंगा का जलस्तर 125.090 मीटर दर्ज किया गया, जोकि एक बार फिर खतरे के निशान के करीब पहुंचने लगे गया। फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान से 88 सेंटीमीटर दूर है, लेकिन नरौरा बांध से 86,985 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया। जिसका असर जिले में 48 घण्टे बाद दिखेगा। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ती नजर आने लगीं। हालांकि इससे पहले हाल ही में बाढ़ को झेल चुके ग्रामीणों की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी थी, लेकिन अचानक से खराब हुए मौसम ने फिर लोगों की दिनचर्या पर प्रतिकूल प्रभाव डाल दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User