मुरादाबाद में सदर तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे DM:रिकॉर्ड चेक किया, स्टाफ की हाजिरी देखी और व्यवस्थाएं परखी

Sep 28, 2026 - 11:58
0
मुरादाबाद में सदर तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे DM:रिकॉर्ड चेक किया, स्टाफ की हाजिरी देखी और व्यवस्थाएं परखी
मुरादाबाद में सोमवार को जिलाधिकारी अनुनय झा ने तहसील सदर का स्थलीय निरीक्षण कर तहसील में संचालित विभिन्न कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राजस्व कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा आमजन से जुड़े मामलों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रखरखाव, कार्यालयीन व्यवस्थाओं तथा लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व संबंधी मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। साथ ही राजस्व अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने और शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में साफ-सफाई, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तहसील आने वाले फरियादियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा कार्यालयों में अनुशासन और कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User