तिलकपुर के युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, लखनऊ में:गोटवा से लौट रहे थे घर, बस्ती से लखनऊ रेफर किया गया था

Sep 28, 2026 - 11:58
0
तिलकपुर के युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, लखनऊ में:गोटवा से लौट रहे थे घर, बस्ती से लखनऊ रेफर किया गया था
बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक के तिलकपुर निवासी 20 वर्षीय सुरेंद्र कुमार की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रविवार रात करीब आठ बजे लखनऊ मेडिकल कॉलेज में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र 3 तारीख की शाम गोटवा गए थे। रात करीब नौ बजे तिलकपुर कटिंग के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें बस्ती जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था। सुरेंद्र अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे और मैकेनिक का काम करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में दुख छा गया। पिता काशीराम और चाचा रामसुरत बहुत दुखी हैं। गांव में भी शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User