MDA की सद्बुद्धि के लिए किसानों ने किया हवन:मेरठ में रूका हुआ प्रतिकर और प्लॉट देने की मांग को लेकर 17 दिन से जारी प्रदर्शन
मेरठ में लोहियानगर के किसानों का MDA के खिलाफ धरना रविवार को 17वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर किसानों ने MDA की सद्बुद्धि के लिए हवन किया। किसानों ने कहा कि लंबे समय से उनका प्रतिकर और प्लॉट का मामला लंबित है। इसके बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है। हवन के बाद किसानों ने आगे की रणनीति पर चर्चा की। किसानों ने निर्णय लिया कि यदि जल्द ही MDA ने रुका हुआ प्रतिकर और प्लॉट नहीं दिए तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। किसानों ने कहा कि बुआई का समय नजदीक है। यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वे अपने खेतों में बुआई करेंगे। इसके बाद MDA कार्यालय में धरना देकर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) के प्रतिनिधिमंडल ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों को पूर्ण समर्थन दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता संजीव राणा, आनंद विकल, अनिल प्रधान और जिला अध्यक्ष दीपक राणा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। किसानों ने कहा कि वर्ष 2015 में हुए समझौते के अनुसार छोटे किसानों को अब तक के चक्रवृद्धि ब्याज सहित प्रतिकर दिया जाना चाहिए। वहीं बड़े किसानों को समझौते के अनुसार प्लॉट दिए जाने की मांग की गई। किसानों का कहना है कि यदि MDA ने जल्द मांगें पूरी नहीं कीं तो आंदोलन को व्यापक स्तर पर किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)