BALLB की छात्रा से सरेराह बैडटच:इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से क्लास करके हॉस्टल लौट रही थी, स्कूटीसवार युवक ने की छेड़छाड़

Oct 04, 2026 - 16:24
0
BALLB की छात्रा से सरेराह बैडटच:इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से क्लास करके हॉस्टल लौट रही थी, स्कूटीसवार युवक ने की छेड़छाड़
प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की 19 वर्षीय छात्रा से सरेराह बदसलूकी और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा का कहना है कि कॉलेज से छात्रावास लौटते समय बिना नंबर प्लेट की स्कूटी सवार युवक ने पीछे से आकर उसे बैड टच किया। उसने विरोध किया तो अभद्र टिप्पणी करते हुए भाग गया। छात्रा की शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस ने शनिवार को अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक रोड से कॉरपेंट्री चौराहे के बीच पीछे से आया पीड़िता विधि संकाय में पांच वर्षीय बीएएलएलबी पाठ्यक्रम की छात्रा है। तहरीर के मुताबिक, 30 सितंबर को दोपहर करीब 3:10 बजे वह कॉलेज से पढ़ाई के बाद छात्रावास जा रही थी। इसी दौरान बैंक रोड से कारपेन्ट्री चौराहा (डीपी रोड) की ओर जाते समय राजर्षि टंडन सेवा केंद्र के पास एक युवक स्कूटी से उसके पीछे आया। छात्रा का आरोप है कि स्कूटी पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। युवक ने पीछे से उसे बैड टच किया और अभद्र टिप्पणी करने के बाद मौके से भाग गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। सेवा केंद्र के सीसीटीवी में घटना कैद होने का दावा छात्रा ने शनिवार को इस मामले में पुलिस को शिकायत दी। बताया कि घटनास्थल के पास राजर्षि टंडन सेवा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, पहचान की कोशिश शिकायत के आधार पर कर्नलगंज थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि स्कूटी सवार युवक की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User