35 साल रामलीला में हनुमान बने रमाकांत का निधन:162वीं रामलीला के दौरान बिगड़ी तबीयत, दो महीने पहले पत्नी की हुई थी मौत
लखीमपुर में शहर की ऐतिहासिक रामलीला में करीब 35 साल तक हनुमान का किरदार निभाने वाले रमाकांत का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन से रामलीला समिति और कलाकारों में शोक है। शहर में इस समय 162वीं रामलीला का आयोजन चल रहा है। साढ़े तीन दशक से निभा रहे थे भूमिका रमाकांत पिछले करीब साढ़े तीन दशक से स्वेच्छा से रामलीला में हनुमान की भूमिका निभाते थे। वे लहरपुर के पास खेती-किसानी करते थे। रामलीला के प्रति उनका गहरा लगाव था। वे हर साल इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनते थे। खाना खाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत परिजनों के मुताबिक, शनिवार सुबह रमाकांत ने पूजा-अर्चना की और भोजन किया। दोपहर में खाना खाते समय उन्होंने अचानक भोजन छोड़ दिया और लेट गए। कुछ देर बाद परिजनों ने उन्हें अचेत पाया। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो महीने पहले पत्नी का हुआ था निधन रामलीला आयोजक विपुल सेठ ने बताया कि रमाकांत लंबे समय से रामलीला से जुड़े थे। करीब दो महीने पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद से वे दुखी रहते थे। उनके निधन से रामलीला से जुड़े लोगों में शोक है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)