नवरात्रि में सुरक्षा परखने सड़कों पर उतरीं डीएम-एसपी:गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश

Oct 17, 2026 - 22:05
0
नवरात्रि में सुरक्षा परखने सड़कों पर उतरीं डीएम-एसपी:गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश
अंबेडकरनगर में शारदीय नवरात्रि के बीच शनिवार रात करीब 8 बजे डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह शहजादपुर की सड़कों पर निकलीं। दोनों अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश डीएम और एसपी ने अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर में पैदल गश्त की। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने पर भी जोर दिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर जोर नवरात्रि के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। अधिकारियों ने पुलिस की सक्रियता के बीच सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया, ताकि लोग बिना किसी भय के पूजा-अर्चना कर सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User