4.77 करोड़ के साइबर फ्रॉड में 2 गिरफ्तार:पुलिस ने म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़ किया, फर्जी खातों से करते थे लेनदेन
फतेहपुर में साइबर थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने रविवार सुबह साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के बैंक खातों से देश के अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी की 9 शिकायतें जुड़ी मिलीं। इनमें कुल 4 करोड़ 77 लाख 37 हजार 216 रुपए की ठगी की पुष्टि हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी का स्थान और सटीक समय नहीं बताया है। कमीशन लेकर किराए पर देते थे बैंक खाते पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे साइबर अपराधियों को ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए अपने बैंक खाते किराए पर उपलब्ध कराते थे। इसके बदले उन्हें ठगी की रकम में से कमीशन मिलता था। आरोप है कि आरोपियों के मोबाइल में दूसरे लोगों के नाम पर चालू सिम और नंबर इस्तेमाल किए जाते थे। इनके जरिए यूपीआई आईडी बनाकर ठगी की रकम दूसरे म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती थी। 17 अक्टूबर को संदिग्ध खातों की जांच के बाद कार्रवाई पुलिस ने 17 अक्टूबर 2026 को संदिग्ध मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जांच के आधार पर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज पटेल उर्फ बलजीत (26), पुत्र रघुवीर, निवासी परसदेपुर और लवकुश (22), पुत्र श्रीलाल, निवासी उमरापुर के रूप में हुई है। तीन मोबाइल और तीन एटीएम कार्ड बरामद पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, तीन बैंक पासबुक और तीन एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस अब बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और ठगी की रकम के लेनदेन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)