पाकिस्तानी चादर मामले में पकड़ा गया फर्रुखाबाद का गुलशाद:पूछताछ के बाद रिहा, पूर्वी चंपारण के रघुनाथपुर में एटीएस ने लिया था हिरासत में
पूर्वी चंपारण के रघुनाथपुर में पाकिस्तानी चादर से जुड़े मामले में एटीएस ने फर्रुखाबाद के मोहम्मद गुलशाद को पकड़ा था। पूछताछ के बाद रविवार को उसे छोड़ दिया गया। गुलशाद मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर का निवासी है। परिवार के मुताबिक, वह करीब 20 दिन पहले हरियाणा के रोहतक से घर आया था। सात भाइयों में छठे नंबर पर है गुलशाद मोहम्मदाबाद के शास्त्री नगर निवासी मोहम्मद गुलशाद सात भाइयों में छठे नंबर पर है। करीब एक साल पहले उसकी शादी सीतापुर जिले के महमूदाबाद निवासी जानवी से हुई थी। परिवार के अनुसार, गुलशाद काफी समय से हरियाणा के रोहतक में काम करता था। करीब 20 दिन पहले वह घर आया था, जबकि उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। गुलशाद के भाई मोहम्मद इरशाद ने बताया कि पत्नी के कहने पर गुलशाद अपनी ससुराल गया था। उसके ससुर फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करते हैं। गुलशाद भी उनके साथ कपड़े बेचने लगा था। रोहतक में नौकरी करते हैं पिता और दो भाई मोहम्मद इरशाद के मुताबिक, उनके पिता रोहतक में रहकर नौकरी करते हैं। गुलशाद के दो भाई भी वहीं रहते हैं। परिवार का एक रिश्तेदार भी रोहतक में रहता है। इरशाद और उसका एक अन्य भाई फर्रुखाबाद में कबाड़ का कारोबार करते हैं, जबकि दो भाई चेन्नई में रहकर बर्फ का कारोबार करते हैं। गुलशाद का परिवार कांशीराम कॉलोनी में रहता है। 6 अक्टूबर को बेची गई थी चादर गुलशाद के साले राजा ने बताया कि वे करीब 10 से 12 दिन पहले कपड़े बेचने के लिए वहां आए थे। 6 अक्टूबर को एक ग्राहक ने चादर खरीदी थी। राजा के अनुसार, चादर का ऑनलाइन भुगतान गुलशाद ने अपने फुफेरे भाई सलमान को कराया था। राजा ने बताया कि शनिवार को करीब तीन बजे पुलिस ने गुलशाद को पकड़ लिया था। पूछताछ के बाद रविवार को उसे छोड़ दिया गया। मामले में एटीएस की ओर से पूछताछ के कारणों और जांच के निष्कर्षों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)