4 गांवों में प्रशासन ने की राहत सामग्री की व्यवस्था:100 से ज्यादा किसानों को बांटा भूसा, 500 लोगों को लंच पैकेट

Oct 02, 2026 - 19:08
0
4 गांवों में प्रशासन ने की राहत सामग्री की व्यवस्था:100 से ज्यादा किसानों को बांटा भूसा, 500 लोगों को लंच पैकेट
गोंडा में बाढ़ का पानी भरने से प्रभावित ग्रामीणों के सामने अब जीवन-यापन और पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है। घरों के आसपास पानी भरा होने के कारण कई लोग मजदूरी के लिए बाहर नहीं जा पा रहे हैं। खेतों में पानी भरा होने से फसलें डूबी हुई हैं। ऐसे में पशुओं के लिए चारे की भी कमी हो गई है। 100 से ज्यादा किसानों को बांटा गया भूसा ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे तरबगंज तहसील क्षेत्र के कड़ौरा, बहादुरपुर, ऐली परसौली और ब्योन्दा माझा गांव में 100 से अधिक किसानों को कई कुंतल भूसा वितरित किया। प्रशासन की ओर से पशुओं के चारे की व्यवस्था के लिए लगातार भूसा उपलब्ध कराया जा रहा है। 500 से ज्यादा लोगों को लंच पैकेट बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के लिए राहत के तौर पर 500 से अधिक लोगों को लंच पैकेट भी बांटे गए। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार राहत सामग्री मिलने से उन्हें कुछ मदद मिल रही है। प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में लंच पैकेट वितरण जारी है। फसल डूबने से पशुओं के चारे का संकट बाढ़ का पानी खेतों में भरा होने के कारण किसानों की फसलें डूबी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी पानी में डूबी फसलों को पशुओं को न खिलाने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में पशुपालकों के सामने सबसे बड़ी समस्या चारे की हो गई है। किसान प्रशासन से मिलने वाले भूसे और अपने पास बचे चारे से किसी तरह पशुओं का पेट भर रहे हैं। भूसा लेने में मारामारी जैसी स्थिति भूसा वितरण के दौरान ग्रामीणों की भीड़ में अव्यवस्था भी देखने को मिली। कुछ लोग अधिक भूसा ले जा रहे थे, जबकि कुछ को कम मिल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि भूसा वितरण की कोई निश्चित सीमा तय नहीं है। इसके कारण सभी किसानों को समान मात्रा में भूसा नहीं मिल पा रहा है। समय सीमा तय करने की मांग बाढ़ प्रभावित किसानों ने प्रशासन से भूसा वितरण के लिए एक निश्चित समय और व्यवस्था तय करने की मांग की है। उनका कहना है कि निर्धारित मात्रा और समय तय होने से सभी किसानों को पर्याप्त भूसा मिल सकेगा और वितरण के दौरान अव्यवस्था भी कम होगी। किसानों और पशुओं को परेशानी नहीं होने देंगे अपर जिलाधिकारी प्रमोद झा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित किसानों को पशुओं के लिए भूसा उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही लंच पैकेट का भी वितरण लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों और उनके पशुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनके मुताबिक, बाढ़ का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User