40 साल देशसेवा कर गांव लौटे फौजी कृष्ण कुमार:ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं स्वागत
वर्दी में बिताए 40 वर्षों की गौरवशाली यादें और देशसेवा का जज्बा लिए जब सेवानिवृत्त फौजी कृष्ण कुमार अपने पैतृक गांव छिरिया सलेमपुर पहुंचे, तो पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। महज 20 वर्ष की उम्र में भारतीय सेना में भर्ती हुए कृष्ण कुमार ने चार दशक तक देश की निःस्वार्थ सेवा की। सेवानिवृत्ति के पश्चात जब उनका काफिला बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से गांव की ओर पहुंचा, तो वहां पहले से इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ एक विशाल स्वागत जुलूस निकाला। गांव की गलियों में भारत माता के जयकारे गूंज उठे और ग्रामीणों ने छतों से फूलों की वर्षा कर अपने वीर सपूत का पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत किया। इस दौरान परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू और ग्रामीणों के चेहरों पर गर्व का भाव साफ झलक रहा था। ग्रामीणों ने कहा कि देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले सैनिक का गांव लौटना उनके लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। लोगों ने कृष्ण कुमार को फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ व सुखद जीवन की कामना की। इस भव्य स्वागत कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि आशु तिवारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उत्साहपूर्वक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)