गांधी जयंती पर स्वच्छता का संकल्प:रामपुर जनपद के थाने-चौकियाें में पुलिस कर्मियों ने की सफाई
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रामपुर पुलिस ने जनपद के सभी थानों, चौकियों और पुलिस शाखाओं में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने कार्यालय परिसरों और आसपास के स्थानों की साफ-सफाई कर स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण बनाने का संदेश दिया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने परिसर में जमा अनावश्यक सामग्री और कूड़े-कचरे को हटाया तथा कार्यालयों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता को केवल एक दिन का अभियान न मानकर इसे नियमित कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। पुलिस विभाग ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण आधार माना था। उनके विचारों को आत्मसात करते हुए रामपुर पुलिस द्वारा स्वच्छ, स्वस्थ और अनुशासित कार्यस्थल बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)