44.64 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू:फिरोजाबाद में महापौर-विधायक ने किया भूमि पूजन
फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर काम शुरू हुआ है। नगर निगम सीएम ग्रिड्स योजना के तहत 44 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम कराएगा। यह काम ककरऊ कोठी चौराहा से सैलई की पुलिया चौराहा तक होगा। सुबह 11 बजे महापौर कामिनी राठौर ने सदर विधायक मनीष असीजा के साथ इस काम का शुभारंभ किया। ककरऊ कोठी श्रीनाथ गार्डन में हवन-पूजन के साथ इसकी शुरुआत हुई। सड़क के बीच में डिवाइडर बनाया इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने बताया कि रोड चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के बाद यहां का नजारा बदल जाएगा। यहां बड़े-बड़े मॉल खुलेंगे। महापौर ने जानकारी दी कि ककरऊ कोठी चौराहा से सैलई की पुलिया चौराहा तक सड़क के बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। इसमें लाइटें और पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। सड़क के किनारों पर लोगों के चलने के लिए फुटपाथ भी बनेगा। उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं देगा। इससे आवागमन आसान होगा और स्वच्छ व सुरक्षित माहौल बनेगा। महापौर ने कहा कि उनका संकल्प है कि हर वार्ड को विकसित, मजबूत और सुविधाओं से लैस बनाया जाए। इस मौके पर ओमपाल निडर, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, योगेश प्रताप सिंह बघेल, प्रमोद बघेल, देवेश भारद्वाज, योगेंद्र सिंह बाबा, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, मोहनदेव शंखवार, मुन्नी देवी, श्रीनिवास शर्मा, भारत सिंह, देशदीपक गुप्ता, लायक सिंह शंखवार, भगवानदास शंखवार, हरिओम बघेल, उपसभापति केशवदेव कुशवाहा, पार्षद रेखा राठौर, मायादेवी, सूरज बघेल, श्याम सिंह यादव, उदय प्रताप सिंह, सत्येंद्र सविता, रामगोपाल, रवि सहगल, सुभाष राठौर, विजय शर्मा, लाला राईन गांधी, रेखा यादव, देवेन्द्र राजपूत, सुरेश चंद्र दिवाकर, पवन गुप्ता और पंकज अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)