विद्या मंदिर में गूंजा वंदे मातरम्:युवाओं को मिला राष्ट्र निर्माण का संदेश

Sep 25, 2026 - 14:48
0
विद्या मंदिर में गूंजा वंदे मातरम्:युवाओं को मिला राष्ट्र निर्माण का संदेश
विद्या भारती के राष्ट्रव्यापी अभियान 'नमामि भारतम्' के तहत शुक्रवार को मथुरा के कृष्णचन्द्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर (माधवकुञ्ज) में 'वंदे मातरम्' का भव्य सामूहिक गायन हुआ। अतिथियों और छात्र-छात्राओं के ओजस्वी स्वर से पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। मुख्य वक्ता डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम् भारत की राष्ट्रीय चेतना और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा की सशक्त अभिव्यक्ति है। वहीं, मुख्य अतिथि एवं केडी विवि के कुलपति डॉ. मुनेश लाहौरी ने युवाओं को देश के भविष्य की आधारशिला बताते हुए उन्हें संस्कार और अनुशासन के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान क्षेत्रीय संयोजक होडिल सिंह ने संगीतमय प्रस्तुति से सांस्कृतिक एकात्मता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. राकेश सारस्वत ने कहा कि हमारी संस्कृति में मातृभूमि का दर्जा माँ के समान सर्वोच्च है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User