50 हजार चोरी पर कार्रवाई न करने वाले SI निलंबित:एसपी ने चौकी प्रभारी को किया निलंबित, विभागीय जांच के भी आदेश दिए

Oct 17, 2026 - 10:11
0
50 हजार चोरी पर कार्रवाई न करने वाले SI निलंबित:एसपी ने चौकी प्रभारी को किया निलंबित, विभागीय जांच के भी आदेश दिए
श्रावस्ती। चोरी की सूचना मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण नहीं करने, विधिक कार्रवाई न करने और उच्चाधिकारियों को जानकारी नहीं देने के मामले में एसपी राहुल भाटी ने लक्ष्मनपुर बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस विभाग ने शनिवार सुबह 9:00 बजे जानकारी दी की एसपी ने मामले में विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को लक्ष्मनपुर बाजार निवासी बुद्धू उर्फ रफातुल्ला पुत्र इब्राहिम ने चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार राय को 50 हजार चोरी होने की सूचना दी थी। आरोप है कि सूचना मिलने के बाद भी चौकी प्रभारी ने मामले में कोई विधिक कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा घटनास्थल का निरीक्षण नहीं किया और न ही घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। प्रकरण की जांच के दौरान पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और अनियमितता के आरोप सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया। साथ ही, पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए नियमानुसार विभागीय जांच संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग के अनुसार, अनुशासन और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User