50 लाख की फिरौती नहीं मिलने पर किडनैपिंग कर हत्या:KGMU के ANS समेत दो का गला घोंटा; शव घाघरा नदी में फेंका 5 दिन बाद भी बरामद नहीं

Oct 02, 2026 - 17:47
0
50 लाख की फिरौती नहीं मिलने पर किडनैपिंग कर हत्या:KGMU के ANS समेत दो का गला घोंटा; शव घाघरा नदी में फेंका 5 दिन बाद भी बरामद नहीं
50 लाख रुपए की फिरौती नहीं मिलने पर KGMU के अस्सिटेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट (ANS) पवन कुमार गर्ग (45) और उनके साथी सचिन विश्वकर्मा की किडनैपिंग कर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटकर दोनों की हत्या की थी। सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने दोनों के शवों को महमूदाबाद के पास चलहरी घाट पर घाघरा नदी में फेंक दिया। मडियांव थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच (उत्तरी जोन) की संयुक्त टीम की कार्रवाई में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल पुलिस अभी तक शवों को बरामद नहीं कर सकी है। जमीन खरीदने की बात बनी काल डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी नितिन मिश्रा उर्फ डब्लू महराज ने बताया कि वह पवन कुमार गर्ग को पहले से जानता था। पवन ने उसे बताया था कि उसके पास जमीन खरीदने के लिए 50-60 लाख रुपये पड़े हैं। उसने कोई अच्छी प्रॉपर्टी दिखाने को कहा था। भारी-भरकम रकम की जानकारी होते ही नितिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण और फिरौती वसूलने की साजिश रच डाली। 27 सितंबर की रात को नितिन ने पवन को भिठौली क्रॉसिंग पर बुलाया। पवन अपने दोस्त सचिन विश्वकर्मा को साथ लेकर पहुंचा। आरोपी ने दोनों को इटौंजा स्थित न्यू फौजी ढाबे पर ले गए, जहां शराब पीने के दौरान आपस में कहासुनी हुई। अंडर-कंस्ट्रक्शन मकान में बंधक आरोपी दोनों को अन्नामऊ स्थित नितिन के निर्माणाधीन मकान में ले गए और अलग-अलग कमरों में बंधक बनाकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। चकमा देने के लिए नितिन पवन की ब्रेज़ा गाड़ी ढाबे से उठाकर सीतापुर में खड़ी कर आया। 28 सितंबर को दोपहर के समय में पवन द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों को पकड़े जाने का डर सताने लगा। दोपहर 12 बजे के करीब आरोपियों ने रस्सी से गला दबाकर पवन और सचिन दोनों की हत्या कर दी। 28 सितंबर को शाम करीब 5:30 बजे आरोपी दोनों शवों को थार गाड़ी में लादकर चलहरी घाट ले गए और पुल के ऊपर से घाघरा नदी में फेंक दिया। 29 सितंबर को दर्ज हुई थी गुमशुदगी 29 सितंबर को पवन के भतीजे संजय गर्ग (निवासी केशव नगर, मडियांव) ने चाचा के लापता होने की सूचना मडियांव थाने में दी थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टोल प्लाजा के रिकॉर्ड खंगालने शुरू किए। 2 अक्टूबर को पवन के भाई मनोज कुमार की तहरीर पर बीएनएस (BNS) की धारा 140(2) के तहत केस दर्ज किया गया और भिठौली तिराहे से मुखबिर की सूचना पर पांचों आरोपियों को धर दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों का प्रोफाइल नितिन मिश्रा उर्फ डब्लू (38 वर्ष) लोधौली, इटौंजा (मिष्ठान दुकान संचालक) है। गैंगरेप व महामारी अधिनियम में पहले भी नामजद आरोपी है। अवनीश कुमार मौर्या (38 वर्ष) निवासी अजीत पुलिया, माल रोड, इटौंजा सब्जी की आढ़त चलाता है। प्रकाश सिंह उर्फ पुद्दी (24 वर्ष) निवासी लोधौली, इटौंजा (ऑटो चालक) गैंगरेप व मारपीट के मामलों में नामजद है। सूरज सिंह (32 वर्ष) निवासी लोधौली, इटौंजा चाय का ठेला लगाता है। मोहित सिंह 26 वर्ष निवासी लोधौली, इटौंजाआढ़त की दुकान पर मुनीम का काम करता है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतकों की सोने की चेन और अंगूठी, मृतक का ड्राइविंग लाइसेंस (DL), आधार कार्ड व बैंक स्टेटमेंट की फोटोकॉपी, घटना में शामिल महिंद्रा थार व हुंडई कार बरामद की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User