50 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का प्रदर्शन:ललितपुर में मानदेय बढ़ाकर 20 हजार करने की मांग, ADM को सौंपा ज्ञापन

Oct 07, 2026 - 16:28
0
50 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का प्रदर्शन:ललितपुर में मानदेय बढ़ाकर 20 हजार करने की मांग, ADM को सौंपा ज्ञापन
ललितपुर में स्वयं सहायता समूह की 50 से ज्यादा महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मानदेय बढ़ाने, एक मोबाइल फोन और एक साल के रिचार्ज की मांग की। महिलाओं ने बताया कि वे समूहसखी, आजीविका सखी और स्वास्थ्य सखी के तौर पर काम करती हैं। उन्हें हर महीने 2000 रुपये मानदेय मिलता है, जो उनके परिवार के खर्चों और बच्चों की पढ़ाई के लिए काफी नहीं है। वे समूह बैठकें, लोकोश ऐप, ईकेवाईसी, वीपीआरपी, जीरो पॉवर्टी और अन्य योजनाओं का काम करती हैं। उनका पूरा समय इसी काम में लग जाता है। उन्होंने काम के लिए लैपटॉप या स्मार्ट मोबाइल फोन देने और मानदेय बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति माह करने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय गोमती, पूजा, राजकुमारी, द्रोपती, किरण, मिथिला, सिवनी, लवली, पार्वती, सोनम, आरती, रानी, लक्ष्मी, रामदेवी, कस्तूरी समेत कई महिलाएं मौजूद थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User