श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में ब्रह्म भोज:अयोध्या-काशी तीर्थयात्रियों के लिए हुआ ब्रह्म भोज, बांटा जगन्नाथ महाप्रसाद

Oct 07, 2026 - 16:28
0
श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में ब्रह्म भोज:अयोध्या-काशी तीर्थयात्रियों के लिए हुआ ब्रह्म भोज, बांटा जगन्नाथ महाप्रसाद
लखनऊ में गोमती नगर के विनय खंड तृतीय स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में बुधवार को अयोध्या और काशी की तीर्थयात्रा से लौटे श्रद्धालुओं के लिए ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद भगवान श्री जगन्नाथ जी का महाप्रसाद श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों में वितरित किया गया। कार्यक्रम में पवन भावसार के साथ उनके भाई, मित्र और रिश्तेदार मौजूद रहे। मुख्य जजमान के रूप में गोकुल द्विवेदी, रामकिशोर दुबे, राजकिशोर दुबे, मोहन सिंह और करण सिंह अपनी पत्नियों के साथ शामिल हुए। सभी ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। पंडित कृष्ण देव पांडे के मार्गदर्शन में ब्रह्म भोज कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User