आजमगढ़ में होटल में मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार:होटल में कमरा देने से मना करने पर किया था हंगामा

Oct 07, 2026 - 16:28
0
आजमगढ़ में होटल में मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार:होटल में कमरा देने से मना करने पर किया था हंगामा
आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के सरायमंदराज स्थित रेड रोज होटल में कमरा देने से मना करने पर हंगामा, गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर होटल संचालक और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे कुछ लोग रेड रोज होटल पहुंचे और चखना व कमरा देने की मांग की। आरोप है कि अधिक शराब पीने के कारण होटल संचालक आनन्द सोनकर ने कमरा देने से मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने होटल में हंगामा करते हुए संचालक और स्टाफ के साथ गाली-गलौज व मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मामले में वादी की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुअसं 525/2026 दर्ज किया गया। मुकदमे में धारा 115(2), 352, 351(3), 3(5), 125 बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 7 अक्टूबर 2026 को राजघाट, सरायमंदराज के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताते चले की होटल में मारपीट की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इसी क्रम में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिन्टू उर्फ धीरज कुमार यादव (35) निवासी मधनापार, थाना बिलरियागंज और अरबिन्द उर्फ मगानू (29) निवासी चकभारी, थाना सिधारी के रूप में हुई है। पुलिस दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User