57 साल से हो रही रामलीला का मंचन शुरू:श्री नृसिंह मंदिर समिति कर रही आयोजन, 21 अक्टूबर को होगा समापन
ललितपुर में तालाबपुरा में शनिवार रात 8:30 बजे श्री नृसिंह मंदिर समिति की ओर से आयोजित रामलीला का शुभारंभ हुआ। पिछले 57 वर्षों से आयोजित हो रही रामलीला में वृंदावन धाम से आए कलाकार प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र का मंचन करेंगे। रामलीला का उद्घाटन तुवन मंदिर के महंत राम लखन दास महाराज और श्री नृसिंह मंदिर के महंत गंगादास की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत प्रशासक कैलाश नारायण निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भी मौजूद रहे। सभी ने विधि-विधान से पूजन कर रामलीला का शुभारंभ किया। देखें, 3 तस्वीरें… वृंदावन के कलाकार करेंगे मंचन समिति के अध्यक्ष पंडित राजीव बबेले ने बताया कि श्रीधाम वृंदावन से आए कलाकार प्रभु श्रीराम के आदर्श जीवन चरित्र का मंचन करेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर रामलीला देखने और प्रभु श्रीराम के पावन चरित्र से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। समिति के पदाधिकारी आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे हैं। रामलीला का समापन 21 अक्टूबर को राज्याभिषेक लीला के साथ होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)