वाराणसी में युवती के कमरे में युवक ने किया सुसाइड:कहासुनी के बाद कमरे में बंद हो गया था, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड स्थित नवाबगंज इलाके में शनिवार देर शाम एक युवक फासी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक अपनी परिचित युवती के किराए के कमरे पर पहुंचा था। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवक अंदर मृत मिला। मृतक की पहचान संदीप यादव (25) पुत्र रामबरन यादव के रूप में हुई है। वह जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र के देवरामपुर घनश्यामपुर का निवासी था। कहासुनी के बाद कमरे में बंद हो गया था युवक
पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि किसी बात को लेकर उसकी और संदीप की कहासुनी हो गई थी। इसके बाद संदीप ने युवती को कमरे से बाहर कर दिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर युवती ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी गई। मृतक दो भाई जगदीश और संदीप है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
भेलूपुर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)