5KM क्रॉस कंट्री रेस में रिशु पाल-पुष्पा यादव चैंपियन:प्रयागराज में 144 धावकों ने लिया हिस्सा, पुरुष वर्ग में कुंदन; महिला वर्ग में पूजा दूसरे स्थान पर
प्रयागराज में महात्मा गांधी जयंती पर शुक्रवार को 5 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की गई। पुरुष वर्ग में रिशु पाल और महिला वर्ग में पुष्पा यादव ने पहला स्थान हासिल किया। जिला प्रशासन और क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 100 पुरुष और 44 महिला धावकों समेत कुल 144 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रेस सुबह 6:30 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम से शुरू हुई। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी शिव कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर-3 से शुरू हुई दौड़ शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए इसी स्थान पर समाप्त हुई। पुरुष वर्ग में रिशु पाल ने हासिल किया पहला स्थान पुरुष वर्ग में रिशु पाल (चेस्ट नंबर 406) पहले स्थान पर रहे। कुंदन बिंद (418) ने दूसरा और बृजेश कुमार (546) ने तीसरा स्थान हासिल किया। अन्य स्थानों पर रिशान पाल (407) चौथे, अरविंद चौधरी (543) पांचवें और आयुष कुमार पाल (554) छठे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पूजा पटेल दूसरे स्थान पर महिला वर्ग में पुष्पा यादव (620) ने पहला स्थान हासिल किया। पूजा पटेल (619) दूसरे और जमुना (652) तीसरे स्थान पर रहीं। हेमा कुमारी (651) चौथे, मेहिनी (623) पांचवें और ममता यादव (617) छठे स्थान पर रहीं। विजेताओं को किया गया सम्मानित प्रतियोगिता उप क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह और एथलेटिक्स प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। समापन पर सेवानिवृत्त क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। मुख्य अतिथि का स्वागत श्रेया सिंह ने बैज लगाकर किया। कार्यक्रम में उप क्रीड़ाधिकारी मनीष गुप्ता, रोशनलाल परमार और विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक मौजूद रहे। इनमें फुटबॉल प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह, वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशीष कुमार यादव, वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षक प्रणव कुमार, ताइक्वांडो प्रशिक्षक श्रेया सिंह, कुश्ती प्रशिक्षक अंकित तिवारी, कराटे प्रशिक्षक प्रेम त्रिपाठी और हरिनारायण त्रिपाठी तथा प्रशिक्षक नेहा पांडेय शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)