6 बच्चों की मां जेवर-एफडी के 6 लाख लेकर लापता:अलीगढ़ में ससुर की शिकायत पर एफआईआर, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के साथ जाने का आरोप, 20 साल पहले हुई थी शादी

Oct 14, 2026 - 17:33
0
6 बच्चों की मां जेवर-एफडी के 6 लाख लेकर लापता:अलीगढ़ में ससुर की शिकायत पर एफआईआर, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के साथ जाने का आरोप, 20 साल पहले हुई थी शादी
छह बच्चों की मां के घर से सोने-चांदी के जेवर और बैंक एफडी से निकाले गए करीब 6 लाख रुपए लेकर लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के ससुर का आरोप है कि वह पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ घर से गई है। महिला की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी और उसके तीन बेटियों की शादी भी हो चुकी है। शिकायत के आधार पर सासनी गेट पुलिस ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, महिला का पति पेंटर है और पेंटिंग का ठेका लेकर काम करता है। काम के सिलसिले में उसे कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहना पड़ता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, पति 2 अक्टूबर को कुछ देर के लिए घर आया था और अगले दिन सुबह काम पर चला गया। आरोप है कि 3 अक्टूबर की दोपहर करीब 3 बजे महिला घर से सोने-चांदी के जेवर लेकर चली गई। इनकी कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपए बताई गई है। बैंक से रकम निकाली तो ससुर को मिला मैसेज शिकायतकर्ता के मुताबिक, महिला ने उसी दिन बैंक की करीब 6 लाख रुपए की एफडी तुड़वाकर रकम निकाली थी। बैंक खाते में ससुर का मोबाइल नंबर दर्ज होने के कारण निकासी का संदेश उनके फोन पर पहुंचा। इसके बाद उन्हें शक हुआ और जानकारी करने पर महिला के घर से जाने का पता चला। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि महिला के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से काफी समय से फोन पर बातचीत होती थी। दोनों एक ही कारखाने में काम करते थे। पति को भी नहीं थी जानकारी शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि महिला के घर से जाने के समय उसका पति काम के सिलसिले में बाहर था। उसे भी पत्नी के लापता होने की जानकारी नहीं थी। ससुर ने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। सासनी गेट थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। जांच उपनिरीक्षक राजीव कुमार को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User