मेरठ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित:पंडित नानक चंद सभागार में अधिवक्ताओं और नागरिकों ने किया रक्तदान

Oct 14, 2026 - 17:33
0
मेरठ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित:पंडित नानक चंद सभागार में अधिवक्ताओं और नागरिकों ने किया रक्तदान
मेरठ में रोटरी क्लब मेरठ और बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कचहरी परिसर स्थित पंडित नानक चंद सभागार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें अधिवक्ताओं और नागरिकों ने भाग लेते हुए कुल 102 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी विनायक भोंसले ने किया। जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानवीय सेवा का महत्वपूर्ण कार्य बताया। उन्होंने रोटरी क्लब की ओर से किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। क्लब अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब सामाजिक कार्यों में लगातार योगदान दे रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User