बलरामपुर में बुजुर्गों के बीच पहुंचे एसपी-एएसपी:फल-मिठाई, कंबल और अंगवस्त्र देकर बुजुर्गों का जाना हालचाल

Oct 14, 2026 - 20:18
0
बलरामपुर में बुजुर्गों के बीच पहुंचे एसपी-एएसपी:फल-मिठाई, कंबल और अंगवस्त्र देकर बुजुर्गों का जाना हालचाल
बलरामपुर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय गौरा चौराहा स्थित आबर वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और फल, मिष्ठान, अंगवस्त्र, कंबल सहित अन्य उपहार वितरित किए। पुलिस अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से आत्मीय संवाद किया। उनके स्वास्थ्य, दिनचर्या और जरूरतों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने उनकी समस्याएं सुनीं और वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सहयोग और संवेदनशीलता बनाए रखने का संदेश दिया। वृद्धाश्रम कर्मचारियों के योगदान की सराहना कार्यक्रम के दौरान एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बुजुर्गों को उपहार वितरित किए और उनके साथ समय बिताया। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की देखभाल और सेवा करने वाले कर्मचारियों को भी फल एवं उपहार देकर उनके योगदान की सराहना की गई। मिशन शक्ति फेज-6 का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक जागरूकता को मजबूत करना है। इसी अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और उनके प्रति सम्मानजनक व्यवहार का संदेश दिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, थाना प्रभारी गौरा चौराहा दुर्विजय सिंह, वृद्धाश्रम संचालक कैलाश नाथ पाण्डेय, प्रबंधक राजितराम विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User