635 श्रमिकों का हेल्थ चेकअप, 30-को 23.80 लाख की सहायता:सेवा संकल्प अभियान के तहत हापुड़ में लगे शिविर में मिला लाभ
हापुड़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिक सम्मान और स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुए। इनमें कुल 635 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही, 30 श्रमिकों और उनके आश्रितों को 23.80 लाख रुपये के स्वीकृति प्रमाण पत्र भी दिए गए। मेरिनो इंडस्ट्रीज में 483 और निर्माणाधीन जिला कारागार, अकड़ौली गांव में 152 श्रमिकों का हेल्थ चेकअप हुआ। चिकित्सकों की टीम ने श्रमिकों को आवश्यक सलाह दी। विधायक विजय पाल आढ़ती ने जिला कारागार शिविर का उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं से 30 श्रमिकों को कुल 23.80 लाख रुपये की सहायता मिली। इसमें मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद (2.80 लाख), कन्या विवाह सहायता (9.75 लाख) और निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता (11.25 लाख) योजनाएं शामिल हैं। सहायक श्रमायुक्त आरएल स्वर्णकार ने श्रमिकों को बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी से पंजीकरण कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)