शादी के 24 घंटे बाद दूल्हे ने की खुदकुशी:मेरठ में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला शव

Oct 07, 2026 - 21:03
0
शादी के 24 घंटे बाद दूल्हे ने की खुदकुशी:मेरठ में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला शव
मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के उलधन गांव में निकाह के अगले दिन एक नवविवाहित युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। 26 वर्षीय युवक का 6 अक्टूबर को मेरठ के पावली खास गांव में निकाह हुआ था। बारात रात करीब 10 बजे वापस उलधन लौटी थी। परिवार में शादी की खुशियां मनाई गईं। बताया गया कि बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे युवक मस्जिद गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसके आम के बाग में फंदे पर मिलने की सूचना परिवार को मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। शाम को शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया। निकाह के बाद घर लौटी थी बारात परिजनों के अनुसार, युवक का 6 अक्टूबर को पावली खास गांव में निकाह हुआ था। रात करीब 10 बजे बारात वापस उलधन पहुंची। दुल्हन के आने की खुशी में परिवार की ओर से आतिशबाजी भी की गई थी। सुबह बाग में मिला शव बताया गया कि बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे युवक मस्जिद गया था। इसके बाद उसके वापस नहीं लौटने पर तलाश की गई। कुछ देर बाद आम के बाग में उसका शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। शाम करीब 5:30 बजे शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User