देवरिया में राप्ती नदी में डूबे मजदूर का शव मिला:22 घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला, मदनपुर में मजदूरी करने गए थे
देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास राप्ती नदी में डूबे एक मजदूर का शव करीब 22 घंटे बाद सोमवार दोपहर 3 बजे बरामद हुआ। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान सुरौली थाना क्षेत्र के सरौरा तिवारी गांव निवासी 40 वर्षीय झामल राजभर के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते थे। झामल रविवार को मदनपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में मजदूरी करने गए थे। परिजनों के अनुसार, रविवार शाम करीब पांच बजे काम खत्म कर झामल राप्ती नदी में नहाने गए। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगे। आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने तलाश शुरू की, पर देर शाम तक उनका पता नहीं चला। सोमवार सुबह दोबारा तलाश शुरू हुई। गोताखोरों की मदद से दोपहर करीब तीन बजे मठिया गांव के पूर्वी तरफ नदी में झामल का शव मिला। पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)