मेरठ में बेटी का घर बचाने पहुंची मां की मौत,:दामाद पर धक्का देने का आरोप

Oct 18, 2026 - 14:16
0
मेरठ में बेटी का घर बचाने पहुंची मां की मौत,:दामाद पर धक्का देने का आरोप
मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मजीद नगर में रविवार को घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की मौत हो गई। आरोप है कि बेटी की ससुराल पहुंचे दामाद ने सास को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गईं और उनकी मौके पर मौत हो गई। महिला अपनी बेटी के पति को दूसरी शादी करने बेटी से मारपीट करने के मामले में समझाने पहुंची थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की भी तलाश कर रही है। मजीद नगर गली नंबर-4 निवासी अनीसा पुत्री मुशर्रफ की शादी करीब चार साल पहले गली नंबर-5 निवासी जुबेर से हुई थी। दंपती का एक बेटा हुआ था, जिसकी बीमारी के चलते कुछ महीने बाद मौत हो गई थी। जुबेर फर्नीचर का काम करता है। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात जुबेर ने अनीसा को बताया कि उसने दूसरा निकाह कर लिया है और रविवार को दूसरी पत्नी को घर लेकर आएगा। अनीसा ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि जुबेर ने उसके साथ मारपीट की। अनीसा ने अपनी मां फिरदौस और भाई शाहबाज को इसकी जानकारी दी। बेटी की ससुराल पहुंची थी मां रविवार दोपहर फिरदौस अपने बेटे शाहबाज के साथ बेटी की ससुराल पहुंचीं। वहां उन्होंने जुबेर को समझाने और विरोध करने की कोशिश की। इसी दौरान आरोप है कि जुबेर ने फिरदौस को धक्का दे दिया। गिरने के बाद उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। शाहबाज ने जुबेर को एक कमरे में बंद कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बाद में जुबेर के परिवार वालों ने उसे वहां से भगा दिया। पोस्टमार्टम को लेकर विवाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे, जबकि पुलिस मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम कराने पर जोर दे रही थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले में उसके परिवार के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिरदौस के पति मुशर्रफ सऊदी अरब में रहकर टेलर का काम करते हैं। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने बताया है कि- महिला की मौत की जानकारी मिली है। मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User