70वीं प्रदेशीय कुश्ती में सहारनपुर, गोरखपुर, वाराणसी का दबदबा:अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग की चैंपियनशिप के परिणाम घोषित

Sep 29, 2026 - 20:08
0
70वीं प्रदेशीय कुश्ती में सहारनपुर, गोरखपुर, वाराणसी का दबदबा:अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग की चैंपियनशिप के परिणाम घोषित
देवरिया में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का मंगलवार शाम पांच बजे समापन हो गया। प्रतियोगिता में ग्रीको-रोमन और फ्रीस्टाइल के अंडर-14, 17 और 19 बालक-बालिका वर्ग में प्रदेश के विभिन्न मंडलों और स्पोर्ट्स कॉलेज की टीमों ने दमखम दिखाया। अलग-अलग आयु वर्गों की ओवरऑल चैंपियनशिप में सहारनपुर, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, गोरखपुर और वाराणसी मंडल की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। 14 वर्षीय बालक वर्ग में सहारनपुर मंडल 23 अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहा। मेरठ मंडल ने 22 अंक के साथ दूसरा और बरेली मंडल ने 11 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 14 वर्षीय बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने 24 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। मुरादाबाद मंडल 21 अंक के साथ दूसरे और वाराणसी मंडल 14 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। देखें, 3 तस्वीरें… 17 वर्ष में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर का दबदबा 17 वर्षीय बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम 39 अंक के साथ प्रथम रही। मेरठ मंडल ने 31 अंक के साथ दूसरा और गोरखपुर मंडल ने 27 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 17 वर्षीय बालिका वर्ग में भी स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने 21 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। मेरठ और मुरादाबाद मंडल ने 15-15 अंक हासिल किए। दोनों टीमों को क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रखा गया। 19 वर्ष में गोरखपुर और वाराणसी आगे 19 वर्षीय बालक वर्ग में गोरखपुर मंडल ने 45 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। मेरठ मंडल 43 अंक के साथ दूसरे और वाराणसी मंडल 25 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। 19 वर्षीय बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल ने 29 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। मेरठ मंडल 21 अंक के साथ दूसरे और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर नौ अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। 97 किलो में सत्यम पाल, 125 किलो में उज्जवल प्रथम 19 वर्षीय बालक फ्रीस्टाइल के 97 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर के सत्यम पाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। मिर्जापुर के प्रियांशु यादव दूसरे स्थान पर रहे। मुरादाबाद के प्रिणव और सहारनपुर के पार्थ चौधरी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 125 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के उज्जवल प्रथम रहे। गोरखपुर के अतुल पाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। वाराणसी के अमित यादव और मुरादाबाद के अमन सिंह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ समापन प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय पहलवान राकेश सिंह पहलवान ने की। मुख्य अतिथि और अध्यक्ष ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे समापन समारोह में खेल के साथ सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला। कार्यक्रम संयोजक एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर सतीश सिंह ने मुख्य अतिथि डॉ. शलभ मणि को स्मृति चिह्न, बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने अंतरराष्ट्रीय पहलवान राकेश सिंह को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने अन्य अतिथियों का स्वागत किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह ने प्रतियोगिता का कार्यक्रम-वृत्त प्रस्तुत किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों, खेल शिक्षकों और प्रशिक्षकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। मुख्य अतिथि डॉ. शलभ मणि ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। अंतरराष्ट्रीय पहलवान राकेश सिंह ने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास, मेहनत और अनुशासित दिनचर्या अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल में बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार अभ्यास और अनुशासन जरूरी है। प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। ये अधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद समापन समारोह में एडी बेसिक संगीता सिंह, बीएसए रामजियावन मौर्य, विश्व प्रकाश सिंह, विकास मणि, दिनेश मणि, डॉ. अजय मणि, डीएन तिवारी, माधव प्रसाद सिंह, अभय कुमार द्विवेदी, डॉ. शशिपाल, गणेश शंकर शर्मा और हरिकेश सिंह मौजूद रहे। मंडलीय क्रीड़ा सचिव अरुणेंद्र राय, जनपदीय क्रीड़ा सचिव विवेक राव सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक और खेल प्रशिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। 14 वर्षीय बालक वर्ग प्रथम: सहारनपुर मंडल — 23 अंक द्वितीय: मेरठ मंडल — 22 अंक तृतीय: बरेली मंडल — 11 अंक 14 वर्षीय बालिका वर्ग प्रथम: स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर — 24 अंक द्वितीय: मुरादाबाद मंडल — 21 अंक तृतीय: वाराणसी मंडल — 14 अंक 17 वर्षीय बालक वर्ग प्रथम: स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर — 39 अंक द्वितीय: मेरठ मंडल — 31 अंक तृतीय: गोरखपुर मंडल — 27 अंक 17 वर्षीय बालिका वर्ग प्रथम: स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर — 21 अंक द्वितीय: मेरठ मंडल — 15 अंक तृतीय: मुरादाबाद मंडल — 15 अंक 19 वर्षीय बालक वर्ग प्रथम: गोरखपुर मंडल — 45 अंक द्वितीय: मेरठ मंडल — 43 अंक तृतीय: वाराणसी मंडल — 25 अंक 19 वर्षीय बालिका वर्ग प्रथम: वाराणसी मंडल — 29 अंक द्वितीय: मेरठ मंडल — 21 अंक तृतीय: स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर — 9 अंक 19 वर्षीय बालक फ्रीस्टाइल, 97 किग्रा प्रथम: सत्यम पाल — गोरखपुर द्वितीय: प्रियांशु यादव — मिर्जापुर तृतीय: प्रिणव — मुरादाबाद तृतीय: पार्थ चौधरी — सहारनपुर 19 वर्षीय बालक फ्रीस्टाइल, 125 किग्रा प्रथम: उज्जवल — मेरठ द्वितीय: अतुल पाल — गोरखपुर तृतीय: अमित यादव — वाराणसी तृतीय: अमन सिंह — मुरादाबाद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User