इंस्पेक्टर पर गोली चलाने वाले बदमाश को 7 साल कैद:गोली कमर से सटकर निकली, वायरलेस हैंडसेट चकनाचूर; 8 साल बाद आया फैसला

Sep 29, 2026 - 20:08
0
इंस्पेक्टर पर गोली चलाने वाले बदमाश को 7 साल कैद:गोली कमर से सटकर निकली, वायरलेस हैंडसेट चकनाचूर; 8 साल बाद आया फैसला
चित्रकूट में मंगलवार को इंस्पेक्टर मनोज कुमार शुक्ला पर गोली चलाने के मामले में करीब आठ साल बाद सोमवार को फैसला आया। विशेष न्यायाधीश राममणि पाठक की अदालत ने आरोपी रज्जन पटेल को सात साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई। आरोपी ने अदालत में अपना अपराध कबूल कर लिया था। घटना 21 अक्टूबर 2017 की है। उस समय मनोज कुमार शुक्ला मारकुंडी थाने के प्रभारी थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि दस्यु बबुली कोल गिरोह के सदस्य लवलेश कोल और रज्जन पटेल माड़ो पहाड़ में मौजूद हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। भागते समय इंस्पेक्टर पर चलाई गोली पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान रज्जन पटेल भागने लगा। उसने भागते हुए इंस्पेक्टर मनोज कुमार शुक्ला पर गोली चला दी।गोली इंस्पेक्टर की कमर से सटकर निकल गई। गोली उनके बेल्ट में लगे वायरलेस हैंडसेट से टकराई, जिससे वायरलेस सेट टूट गया। इस तरह इंस्पेक्टर बाल-बाल बच गए। राइफल और कारतूस के साथ पकड़ा गया था फायरिंग के बाद पुलिस ने रज्जन पटेल को मौके से पकड़ लिया था। उसके पास से राइफल और कारतूस बरामद किए गए थे। आरोपी बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के छीतूपुर मजरा ददरीमाफी का रहने वाला है। अदालत में अपराध कबूल किया मामले की सुनवाई लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद पूरी हुई। आरोपी ने अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद विशेष न्यायाधीश राममणि पाठक ने उसे सात साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User