युवक की पिटाई के मामले में 4 आरोपी-नाबालिग गिरफ्तार:जातिसूचक गालियां, जान से मारने की धमकी दी; कोर्ट में पेशकर भेजा जेल

Sep 29, 2026 - 20:08
0
युवक की पिटाई के मामले में 4 आरोपी-नाबालिग गिरफ्तार:जातिसूचक गालियां, जान से मारने की धमकी दी; कोर्ट में पेशकर भेजा जेल
मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र में गौशाला रोड स्थित मंदिर परिसर में युवक सतेंद्र की पिटाई के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने चार आरोपियों के साथ एक किशोर को गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई सतेंद्र के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई है। मामले में SC/ST एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा बामनहेड़ी निवासी सतेंद्र के पिता फूल कुमार ने शहर कोतवाली में तहरीर दी थी। FIR में आरोप लगाया गया कि सतेंद्र के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लाठी-डंडों और मुक्कों से मारपीट की गई। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। चार आरोपी और एक किशोर पकड़ा गया पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में जानसठ थाना क्षेत्र के गढ़ी निवासी अंकित, गौशाला मोहल्ला निवासी मोनू और सचिन तथा नया बांस (नदी रोड) निवासी सुनील कुमार शामिल हैं। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान सोमवार शाम मंदिर परिसर में एक किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद सतेंद्र के साथ भीड़ ने मारपीट की थी। घटना के कई वीडियो सामने आए थे। इनमें कई लोग सतेंद्र को घेरकर मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया था। इसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान शुरू की। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की पहचान और तलाश जारी है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की विवेचना एएसपी/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User