78 लाख के नाला निर्माण में गड़बड़ी का आरोप:गाजीपुर में पानी के बीच बेस की ढलाई कराने का दावा, सभासदने डीएम और ईओ से की शिकायत

Oct 03, 2026 - 07:46
0
78 लाख के नाला निर्माण में गड़बड़ी का आरोप:गाजीपुर में पानी के बीच बेस की ढलाई कराने का दावा, सभासदने डीएम और ईओ से की शिकायत
गाजीपुर में नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 21 महात्मा गांधी नगर के सभासद सोमेश मोहन राय ने करीब 78 लाख रुपए की लागत से बन रहे नाले के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मिश्रबाजार से परसपुरा तक बन रहे नाले के बेस की ढलाई गड्ढे में भरे पानी के बीच कराई जा रही है। उन्होंने मामले की शिकायत जिलाधिकारी और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से की है। सभासद का आरोप है कि निर्माण के दौरान गड्ढे में पानी भरा होने के बावजूद बेस की ढलाई की जा रही है। पानी के बीच सीमेंट, बालू और गिट्टी का मिश्रण डालने पर सीमेंट और बालू बह जा रही है, जबकि गिट्टी बच रही है। इससे नाले के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। रात में निर्माण कराने का भी आरोप सोमेश मोहन राय ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य रात के समय कराया जा रहा है। इससे मौके पर सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता की निगरानी करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने संबंधित फर्म की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। फर्म पर कार्रवाई और गुणवत्ता जांच की मांग सभासद ने जिलाधिकारी और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को शिकायत भेजकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और संबंधित फर्म पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि शिकायत किए जाने के बावजूद फर्म को अब तक कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User