मेरठ में दिन में धूप और सुबह शाम ठंडक:लगातार हो रहा मौसम में बदलाव प्रभावित कर रहा लोगों की दिनचर्या
अक्टूबर की शुरुआत के साथ मेरठ के मौसम में बदलाव महसूस होने लगा है। शनिवार को सुबह के समय लोगों को हल्की ठंडक का अहसास हुआ। सुबह और शाम तापमान में गिरावट के कारण मौसम सुहावना रहने लगा है, जबकि दिन में तेज धूप के चलते गर्मी बरकरार है।आज अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहने के साथ दिन में धूप तेज रहने की संभावना है। बीते दिन चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैघशाला पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। फिलहाल मेरठ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 12 से 14 डिग्री तक का अंतर देखा जा रहा है। मौसम में आए इस बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखने लगा है। सुबह जल्दी घर से निकलने वालों को हल्की ठंड महसूस हो रही है, वहीं दोपहर में धूप के कारण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से आने वाले दिनों में सुबह-शाम मौसम और सुहावना होने की संभावना है। अगले पांच दिनों में मौसम: मेरठ में अगले पांच दिनों तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। 3 अक्टूबर को 33 और 22 डिग्री, 4 अक्टूबर को 33 और 22 डिग्री, 5 अक्टूबर को 33 और 23 डिग्री तथा 6 अक्टूबर को अधिकतम 31 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस दौरान बारिश की संभावना नही है, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंडक और दिन में तेज धूप का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। हालांकि सुबह और शाम की हल्की ठंडक अक्टूबर में मौसम के धीरे-धीरे बदलने का संकेत दे रही है। लोगों को सुबह-शाम और दोपहर के तापमान में अंतर को देखते हुए दिनचर्या में सावधानी बरतने की जरूरत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)