8 ग्रामीण सड़कों की मरम्मत को 3.55 करोड़ मंजूर:बदायूं विधायक के प्रयासों से मिली स्वीकृति, मूसाझाग-तजपुरा मार्ग पर सबसे ज्यादा 77.21 लाख खर्च होंगे

Oct 15, 2026 - 17:00
0
8 ग्रामीण सड़कों की मरम्मत को 3.55 करोड़ मंजूर:बदायूं विधायक के प्रयासों से मिली स्वीकृति, मूसाझाग-तजपुरा मार्ग पर सबसे ज्यादा 77.21 लाख खर्च होंगे
बदायूं विधानसभा क्षेत्र की आठ ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए 3 करोड़ 55 लाख 78 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की वित्तीय वर्ष 2026-27 की गड्ढा मुक्ति योजना के तहत इन संपर्क मार्गों को मंजूरी मिली है। विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से स्वीकृत इन कार्यों से ग्रामीणों को खराब सड़कों से राहत मिलने की उम्मीद है। स्वीकृत सड़कों में खासपुर से मझरा, आंवला-बदायूं मार्ग से हरहरपुर और नंदगांव, बरेली-बदायूं मार्ग से नाई, कासिमपुर से खासपुर, बदायूं-चंदौसी मार्ग से मोंगर, मूसाझाग थाने से तजपुरा वाया गोविंद नगला और पड़ौलिया-ललबुझिया मार्ग से अंतीनगला तक के संपर्क मार्ग शामिल हैं। इनमें मूसाझाग थाने से तजपुरा वाया गोविंद नगला मार्ग की मरम्मत के लिए सबसे अधिक 77.21 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। बदायूं-चंदौसी मार्ग से मोंगर तक सड़क के लिए 76.03 लाख और बरेली-बदायूं मार्ग से नाई तक के लिए 69.75 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। वहीं, खासपुर से मझरा मार्ग के लिए सबसे कम 12.01 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। अन्य मार्गों में आंवला-बदायूं मार्ग से हरहरपुर के लिए 29.63 लाख, नंदगांव के लिए 18.82 लाख, कासिमपुर से खासपुर के लिए 54.27 लाख और पड़ौलिया-ललबुझिया मार्ग से अंतीनगला तक के लिए 18.06 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। सड़कों की मरम्मत से ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। खराब संपर्क मार्गों के कारण होने वाली परेशानी कम होगी और गांवों का प्रमुख सड़कों से संपर्क बेहतर होगा। अब इन कार्यों के धरातल पर उतरने और तय गुणवत्ता के साथ पूरा होने का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User