8 महीने से हैंडओवर का इंतजार कर रहा आईटीआई भवन:अल्पसंख्यक अधिकारी बोले- टेक्निकल प्रक्रिया पूरी, छात्राओं को नहीं मिल रहा आधुनिक सुविधाओं का लाभ
सुल्तानपुर के दूबेपुर में नई राजकीय बालिका आईटीआई भवन का निर्माण 8 महीने पहले पूरा हो गया था। लेकिन, अभी तक इसका औपचारिक हैंडओवर नहीं हो पाया है। इस लापरवाही के कारण नए सत्र की शुरुआत के बाद भी छात्राओं को आधुनिक सुविधाओं का फायदा नहीं मिल पा रहा है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी रमेश चंद ने शनिवार शाम 4:30 बजे बताया कि स्थानांतरण प्रक्रिया आईटीआई प्रिंसिपल के पास है। उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ टेक्निकल जांच पूरी हुई है। 12 करोड़ रुपये की लागत से बना है यह आईटीआई भवन अल्पसंख्यक आयोग के तहत करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बना है। इसका टेंडर 2021-22 में दिया गया था और यह फरवरी 2023 में पूरी तरह तैयार हो गया। मार्च में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद विभाग ने भवन का हैंडओवर नहीं लिया है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि अगर समय पर हैंडओवर हो जाता, तो छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिल पातीं। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड ने यह काम पूरा कराया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)