ब्लड बैंक के निरीक्षण में डॉक्टर सहित दो गैरहाजिर:हाथरस में सीएमओ ने दिए वेतन काटने के निर्देश
हाथरस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. वेद प्रकाश ने आज शनिवार शाम 4:22 बजे जिला अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरबी दुबे और डाटा एंट्री ऑपरेटर ताबिश खान गैरहाजिर मिले। ये पहले भी कई बार अनुपस्थित रहे हैं, सीएमओ ने इनका वेतन काटने का निर्देश दिया। सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हसायन का भी दोपहर 2:30 के लगभग औचक निरीक्षण किया। नियमित स्टाफ मौजूद था, पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कुछ कर्मचारी गैरहाजिर मिले, जिन्हें नोटिस जारी हो चुके थे। परिसर में साफ-सफाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए। विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश इमरजेंसी और डिलीवरी रूम में सभी जरूरी दवाएं व उपकरण काम कर रहे थे। तीन गर्भवती महिलाएं सेवाओं से संतुष्ट थीं। नवजात शिशु देखभाल कक्ष में स्टाफ नर्स कम वजन वाले बच्चों को जल्दी छुट्टी देने का कारण नहीं बता पाईं। उन्हें ऐसे बच्चों को कम से कम एक-दो दिन भर्ती रखने को कहा गया। अस्पताल कैंपस में लाइट व्यवस्था 24 घंटे में ठीक करने के निर्देश इंजीनियर को दिए
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)