जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की चौतरफा कार्रवाई जारी
दि राइजिंग न्यूज। 25 अप्रैल 2025 । जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक और मुठभेड़ जारी है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद कुलनार बाजीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था, जो छिपे आतंकियों की गोलीबारी के बाद मुठभेड़ में बदल गया। यह मुठभेड़ घने जंगलों में हो रही है। एक आतंकवादी घायल हुआ है और उसकी तलाश जारी है। वहीं, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी भी इस गोलीबारी में घायल हुए हैं।
दि राइजिंग न्यूज। 25 अप्रैल 2025 ।
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक और मुठभेड़ जारी है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद कुलनार बाजीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था, जो छिपे आतंकियों की गोलीबारी के बाद मुठभेड़ में बदल गया। यह मुठभेड़ घने जंगलों में हो रही है। एक आतंकवादी घायल हुआ है और उसकी तलाश जारी है। वहीं, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी भी इस गोलीबारी में घायल हुए हैं।
यह मुठभेड़ पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में बीते दिनों में हुई चौथी बड़ी मुठभेड़ है। इससे पहले उधमपुर के डूडू बसंतगढ़ में आतंकियों से भिड़ंत में 6 PARA SF के हवलदार झंटू अली शेख शहीद हो गए थे। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बांदीपोरा पुलिस ने हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा के चार ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो चीनी हैंड ग्रेनेड, भारी मात्रा में बुलेट्स और मैगजीन बरामद की गईं। ये लोग पुलिस और बाहरी लोगों पर हमला करने की फिराक में थे।
इससे पहले 23 अप्रैल को कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, वहीं उसी दिन सुबह उरी सेक्टर में एलओसी के पास सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया था। उनके पास से पाकिस्तानी करेंसी, हथियार, और युद्धसामग्री बरामद की गई थी।
22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में 28 निहत्थे पर्यटकों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस बर्बर हमले के बाद अब सुरक्षाबलों ने पूरे कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए बड़ा अभियान छेड़ दिया है।