इटावा लॉयन सफारी में शेरनी 'रूपा' ने दिया चार शावकों को जन्म, पार्क में जश्न का माहौल
दि राइजिंग न्यूज। इटावा, 22 अप्रैल 2025 ः उत्तर प्रदेश के इटावा लॉयन सफारी पार्क से एक और खुशखबरी सामने आई है। पार्क की शेरनी 'रूपा' ने 21 अप्रैल की रात चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले 16 मार्च को शेरनी 'नीरजा' ने तीन शावकों को जन्म दिया था। नए शावकों के साथ अब सफारी में कुल 22 एशियाटिक शेर हो गए हैं।
दि राइजिंग न्यूज। इटावा, 22 अप्रैल 2025 ः
उत्तर प्रदेश के इटावा लॉयन सफारी पार्क से एक और खुशखबरी सामने आई है। पार्क की शेरनी 'रूपा' ने 21 अप्रैल की रात चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले 16 मार्च को शेरनी 'नीरजा' ने तीन शावकों को जन्म दिया था। नए शावकों के साथ अब सफारी में कुल 22 एशियाटिक शेर हो गए हैं।
रातभर में क्रमशः हुआ चारों शावकों का जन्म
सफारी पार्क के निदेशक अनिल पटेल ने बताया कि शेरनी रूपा ने मादा शेर कान्हा के साथ नवंबर 2024 में मेटिंग की थी। चारों शावकों का जन्म अलग-अलग समय पर हुआ —
-
पहला शावक: रात 12:35 बजे
-
दूसरा शावक: 1:42 बजे
-
तीसरा शावक: सुबह 5:59 बजे
-
चौथा शावक: सुबह 9:10 बजे
सीसीटीवी से निगरानी, पर्यटकों में उत्साह
पार्क प्रशासन ने बताया कि रूपा और उसके शावकों की निगरानी CCTV कैमरों के ज़रिए की जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार देख रही है कि शावक मां का दूध पी रहे हैं या नहीं। डॉ. आर.के. सिंह के अनुसार, कभी-कभी शेरनी अपने शावकों को दूध नहीं पिलाती, ऐसे में टीम अलर्ट पर रहती है।
पहले भी मां बनी थी रूपा, पर तब मां ने दूध नहीं पिलाया था
यह रूपा का दूसरा प्रसव है। इससे पहले 3 सितंबर 2023 को उसने एक शावक को जन्म दिया था, लेकिन उस समय मां ने उसे दूध नहीं पिलाया था, जिस कारण शावक को डॉक्टरों और कीपर्स की देखरेख में पाला गया था।
सफारी में शेरों की संख्या हुई 22, जानवरों की विविधता से भरपूर है पार्क
इटावा लॉयन सफारी उत्तर भारत का इकलौता पार्क है जहां एशियाटिक शेरों को खुले प्राकृतिक वातावरण में देखा जा सकता है। पार्क में अब 22 एशियाटिक शेर, 20 तेंदुए, 6 भालू और सैकड़ों चीतल, सांभर और हिरण हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
नई संतानों के आने से पार्क में उत्सव जैसा माहौल है और पर्यटक इनकी झलक पाने को बेताब हैं।