यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला, 40 बमवर्षक विमान तबाह करने का दावा!
दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली। 1 जून, 2025 । रूस और यूक्रेन के बीच जंग एक बार फिर एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) ने दावा किया है कि उनके ड्रोन ने रूसी एयरबेस ओलेन्या और बेलाया पर गहराई तक जाकर हमला किया, जिसमें Tu-95, Tu-22 और दुर्लभ A-50 जैसे महंगे जासूसी विमान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली। 1 जून, 2025 ।
रूस और यूक्रेन के बीच जंग एक बार फिर एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) ने दावा किया है कि उनके ड्रोन ने रूसी एयरबेस ओलेन्या और बेलाया पर गहराई तक जाकर हमला किया, जिसमें Tu-95, Tu-22 और दुर्लभ A-50 जैसे महंगे जासूसी विमान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
यूक्रेनी मीडिया के अनुसार, यह हमला अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक था, जिसे रूसी हमलावर विमानों के जवाब में अंजाम दिया गया। यूक्रेन ने कहा है कि इन विमानों का उपयोग रूस हर रात यूक्रेनी शहरों पर बमबारी के लिए करता था।
रूस के किन विमानों को नुकसान?
-
Tu-95: 1950 के दशक का स्ट्रेटेजिक बॉम्बर, जो क्रूज मिसाइलें ले जाने में सक्षम है।
-
Tu-22: हाई-स्पीड बॉम्बर जो मिसाइल कैरी करता है।
-
A-50: रूस का जासूसी और रडार विमान, जिसकी कीमत लगभग 350 मिलियन डॉलर प्रति यूनिट है।
-
Tu-160: दुनिया का सबसे बड़ा बॉम्बर, सुपरसोनिक स्पीड और विनाशकारी क्षमता वाला विमान।
यूक्रेन ने दावा किया कि इन सभी विमानों को बेलाया एयरबेस पर निशाना बनाया गया, जबकि ओलेन्या बेस पर भी आग लगने की खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।
इस हमले को यूक्रेन ने रूस की वायु शक्ति पर अब तक का सबसे बड़ा जवाबी हमला बताया है। SBU का कहना है कि “हमारे ड्रोन उड़ते रहेंगे, जवाबी कार्रवाई जारी रहेगी।”
अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया:
रूस या किसी तटस्थ देश की ओर से इस हमले की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई जानकारियां जांच के दायरे में हैं, लेकिन यदि ये दावे सही हैं, तो यह युद्ध में एक नया मोड़ लाने वाला क्षण होगा।