उमस भरी गर्मी से गर्भस्थ शिशु पर खतरा
साइंस एडवांसेज में प्रकाशित एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि गर्भावस्था के दौरान अत्यधिक गर्म और उमस भरे मौसम का असर गर्भ में पल रहे बच्चे की वृद्धि पर पड़ सकता है। शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि जलवायु परिवर्तन पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हुआ तो आने वाले वर्षों में दक्षिण एशिया में लाखों बच्चे ठिगनेपन की समस्या का शिकार हो सकते हैं।